पचपेढ़ी नाका में सड़क हादसा, शख्स का सिर फटा

छग

Update: 2024-04-10 15:07 GMT
रायपुर। रायपुर में एक कार से युवक का एक्सीडेंट हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में करीब 4 फीट ऊपर उछल गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है। पचपेड़ी नाका स्थित IVY होटल के पास 2 व्यक्ति गुजर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (CG-04-NW-9792) ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक हवा में उछल कर नीचे जा गिरा। जमीन में गिरते ही उसका सिर फूट गया। वही दूसरे व्यक्ति को भी कुछ जगह चोटें लगी है। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास शिकायत नहीं की गई है।


Tags:    

Similar News