महासमुन्द: बसना पदमपुर रोड के तरेकेला मार्ग पर शनिवार सुबह सडक़ हादसे में खरोरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 एचजी 5228 से जगदलपुर से पदमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पदमपुर से बसना की ओर आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि श्रीधर साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही खरोरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags: