सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार ने मजदूर को मारी टक्कर, हालत नाजुक

छग

Update: 2025-08-16 14:29 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गांधी चौक फरसगांव निवासी मजदूर सुखदेव कुंजाम को एक तेज रफ्तार बिना नंबर की नई मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल मजदूर का इलाज जिला अस्पताल कोंडागांव में जारी है। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, सुखदेव कुंजाम (पिता – मजदूर) बीते 8 अगस्त को भट्टी की ओर मजदूरी करने गए थे। काम खत्म कर रात करीब 9 बजे वे वापस अपने घर गांधी चौक लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे विश्राम गृह फरसगांव के पास पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) को पार करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी बोरगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की होंडा SP 125 बाइक (बिना नंबर) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर चोटें
टक्कर लगने से सुखदेव कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर, बाएं हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और परिजनों ने तुरंत उन्हें फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया। एंबुलेंस से उन्हें उसी रात जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान सड़क किनारे राखी की दुकान लगाए बैठे शंकर दास ने पूरे हादसे को अपनी आंखों से देखा। गवाह के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रार्थी (घायल की बेटी) की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, “बाइक तेज और लापरवाही पूर्वक चलाई जा रही थी। वाहन का नंबर भी नहीं था। चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”
Tags:    

Similar News