भोरमदेव महोत्सव के दौरान सड़क हादसा, पांच घायल, दो गंभीर

छग

Update: 2022-03-31 15:43 GMT

कवर्धा। जिले के धार्मिक आस्था व पुरातत्व स्थल भोरमदेव मंदिर में बुधवार से महोत्सव शुरू हो गया है। इस दो दिवसीय महोत्सव का समापन गुरूवार को हो गया। लेकिन दो साल बाद हो रहे भोरमदेव महोत्सव के दौरान एकाएक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। बुधवार रात को अलग-अगल सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि भोरमदेव महोत्सव जा रहे बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसा बुधवार रात 10 बजे भोरमदेव थाना के पास हुआ है। इस महोत्सव में भीड़ के कारण ज्यादा परेशानी हुई है। बाइक सवार आपस में टकराने के कारण माटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक कटगों गांव के रहने वाले हैं। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 का पुलिस वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। बता दें भोरमदेव महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर वर्ष तेज रफ्तार वाहन के चलते दुर्घटना होती है। दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस और प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर सूचना बोर्ड एवं स्टापर लगाकर लोगों को वाहन धीरे चलाने के लिए जागरूक किया जाता है। बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।
भीड़ ज्यादा रही
उत्सव में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं को आगमन होता है। कोई पर्यटक के रूप में शामिल होते हैं तो कोई श्रद्धालु के रूप में आते हैं। बीते दो वर्ष तक कोरोना के कारण यह आयोजन नहीं हो सका। वर्ष 2020 में मार्च-अप्रैल माह में आयोजन की तैयारी थी। इसी दौरान पूरे देश में कोरोना के कारण लाकडाउन लागू किया गया। इसके बाद वर्ष 2021 में भी आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। तब भी कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई।
इसके बाद इस कार्यक्रम को रद करना पड़ा। इसके बाद इस वर्ष 2022 में फिर से आयोजन किया गया। यही कारण है कि दो वर्ष बाद होने वाले इस आयोजन में भीड़ ज्यादा रहीं। जबकि पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी बनाया था। इसके बाद भी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए हड़बड़ी करते रहे हैं। इस कारण हादसे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने बुधवार व गुरुवार को सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Similar News

-->