बिलासपुर। रिटायर्ड प्राचार्य और दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रिटायर्ड प्रिंसिपल मॉर्निंग वॉक पर साइकिल से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी वीडियो की मदद से पुलिस ने उनका लोकेशन ट्रेस किया, तब पता चला कि तालाब के पास उनके पकड़े पड़े हैं। जब तालाब में जाल डाला गया तो उनकी लाश मिली।

वहीं, तखतपुर के गिरधौना निवासी चांदनी जायसवाल (13) और पार्वती जायसवाल (11) मंगलवार की सुबह 8 बजे अपनी दादी के साथ चंडीपारा तालाब नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर घर आ गई। बच्चियां नहाते समय डूब गईं। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर इसकी जानकारी हुई।

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर-खमतराई रोड स्थित शर्मा विहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार तिवारी (65) रिटायर्ड प्राचार्य थे। रोज की तरह वो सोमवार सुबह साढ़े 5.30 बजे घूमने के लिए साइकिल से निकले थे। सुबह 8.30 बजे तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, उनका मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के साथ ही रायपुर में रहने वाले अपने बेटे को फोन किया। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Tags: