रायपुर। रायपुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत कोतवाली थाने की गई है, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बताया कि लड़के का रिसेप्शन पार्टी जगन्नाथ सामुदायिक भवन वीरभद्र नगर मे किया गया था। पार्टी की तैयारी के लिए वहां पर बैठा था उसी समय मोहल्ले का रतन त्रिपाठी शराब के नशे मे आया, और महिलाओं को गाली-गलौज करने लगा. जिसे भगाया तो आरोपी ने स्टील के कडा से हमला किया। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Tags: