रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, घर में फंदे पर मिली लाश

छग

Update: 2026-07-16 02:59 GMT

बिलासपुर। सरकंडा के चटर्जी गली में रहने वाले रिटायर्ड निरीक्षक सीताराम गुप्ता की फांसी पर लटकी लाश मिली है। घटना के दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। देर रात पंचनामा के बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि चटर्जी गली में रहने वाले सीताराम गुप्ता पुलिस विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर थे। मंगलवार की शाम वे घर पर ही थी। शाम करीब पांच बजे वे अपने कमरे की ओर गए। कुछ देर बाद जब स्वजन उनके कमरे की ओर गए तो रिटायर्ड इंस्पेक्टर की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

स्वजन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कराया। पंचनामा के बाद शव को चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। आगे की जांच में घटना का कारण स्पष्ट होगा।

Tags:    

Similar News