अनुसंधान व प्रसार नियोजन स्टेशन कार्यशाला का आयोजन

छग

Update: 2023-04-13 14:30 GMT
कांकेर। रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केन्द्र, सिंगारभाट कांकेर में संचालक अनुसंधान सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अनुसंधान वं प्रसार नियोजन स्टेशन मीटिंग का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में अधिष्ठाता डॉ. एन.के. रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विगत सत्र में हुए अनुसंधान व आगामी सत्र में होने वाले अनुसंधान की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. पी.एस. मरकाम ने उद्यानिकी से संबंधित विभिन्न फसलों में हो रहे अनुसंधान जिसमें मिर्च, फूल के बीज उत्पादन के बारे में कांकेर जिला में भविष्य में अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। आनुवंशिकी व पादप प्रजनन डॉ जे.एल. सलाम ने मूंगफली फसल में हो रहे अनुसंधान के बारे में जानकारी दी।
सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार नेताम ने प्रक्षेत्र में धान, गेहू, सरसों, तिवड़ा व मूंग बीज उत्पादन की जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के इंजीनियर नरेन्द्र हरिदास तायडे द्वारा 2022 की उपलब्धियां तथा टै्रक्टर चलित लघु धान्य प्लांटर, बेलर मशीन, मक्का थ्रेशर के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ चन्दूलाल ठाकुर की ओर से वार्षिक नियोजन आई.एफ.एस. मॉडल के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. कोमल सिंह केराम द्वारा वार्षिक नियोजन 2022-23 व आगामी सत्र 2023-24 में होने वाले कार्य नियोजन के बारे में बताया साथ ही जिले में मृदा की स्थिति, सूक्ष्म पोषक तत्व के प्रभाव के बारे में जानकारी दिये। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख सुरेश मरकाम की ओर से वार्षिक 2022-23 प्रगति रिर्पोट के बारे में बताया, जिसमें धनिया फसल की उन्नत किस्म का आकलन एवं बैगन, जिमीकंद, तरबूज के प्रदर्शन के बारे में बताया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. रस्तोगी, श्री आर.बी. एस बघेल, उद्यानिकी, श्रीमती गूजन सिंह भदौरिया सहायक संचालक कृषि व सभी प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकों की ओर से सुझाव दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.एल. सलाम सह प्राध्यापक की ओर से किया गया। अनिल कुमार नेताम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Tags:    

Similar News

-->