खम्हारडीह से तेलीबांधा की ओर जाने वाले लोगों को राहत, बंद रास्ता आज से खुला

Update: 2025-06-15 03:56 GMT

रायपुर। अवन्ति विहार के मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन पुलिया का कार्य पूर्ण हो गया है। आज 15.06.25 के शाम 4 बजे से इस मार्ग पर यातायात का डायवर्सन बंद कर दिया जाएगा और आम लोगो के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा।

मार्ग के खुल जाने से खम्हारडीह से तेलीबांधा की ओर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी, अब उन्हें शंकरनगर की ओर से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। खास बात यह है कि रात्रि में गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए अभी एक सप्ताह और यह मार्ग बंद रहेगा।

Tags:    

Similar News

null