सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं पुनर्वास केंद्र

Update: 2025-06-29 07:08 GMT

रायपुर। सरेंडर नक्सलियों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हमारी सरकार "आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति" के अंतर्गत, माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने वाले युवाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।

बीजापुर स्थित पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को जेसीबी, ट्रक ड्राइविंग, राजमिस्त्री जैसे तकनीकी ट्रेडों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन कर समाज में सकारात्मक भूमिका भी निभा सकें।

प्रशिक्षण के साथ ही सामूहिकता और अनुशासन के विकास हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। हम आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मान, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर देकर, उन्हें एक सशक्त और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करने हेतु संकल्पित हैं।


Tags:    

Similar News

null