रायपुर में अपराधों पर आई कमी

छग

Update: 2023-02-03 14:35 GMT
रायपुर। वर्ष 2021 के माह जनवरी में हत्या के 09 प्रकरण, चाकूबाजी के 23 प्रकरण दर्ज किये गये थे तथा नारकोटिक्स एक्ट के 14 प्रकरणों में 22 आरोपी, आम्र्स एक्ट के 17 प्रकरण में 20 आरोपी एवं सट्टा के 48 प्रकरणों में 53 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।
वर्ष 2022 के माह जनवरी में हत्या के 03 प्रकरण, चाकूबाजी के 10 प्रकरण दर्ज किये गये थे तथा नारकोटिक्स एक्ट के 07 प्रकरणों में 10 आरोपी, आम्र्स एक्ट के 25 प्रकरण में 28 आरोपी एवं सट्टा के 46 प्रकरणों में 48 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।
इस वर्ष 2023 के माह जनवरी में हत्या के 04 प्रकरण, चाकूबाजी के 06 प्रकरण दर्ज किये गये है तथा नारकोटिक्स एक्ट के 24 प्रकरणों में 39 आरोपी, आम्र्स एक्ट के 102 प्रकरण में 105 आरोपी एवं सट्टा के 58 प्रकरणों में 66 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
माह जनवरी 2023 में वर्ष 2022 की तुलना में नशे का कारोबार करने वालों एवं सट्टा संचालन करने वालों के विरूद्ध सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए इस वर्ष माह जनवरी में नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में 71% आम्र्स एक्ट के प्रकरण में 75% एवं सटोरियों के विरूद्ध 11% अधिक कार्यवाही की गई है तथा चाकूबाजी की घटनाओं में भी 40% की कमी आई है।
Tags:    

Similar News