रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट

Update: 2026-07-26 03:38 GMT

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव का सिलसिला जारी है. जुलाई के माह के अंत में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं मध्य क्षेत्रों में कम पानी गिरने से तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने विकेंड पर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं रायपुर, गरियाबंद, धमतरी समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने, आकाशिय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

33 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां दो दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है.वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया. शनिवार को लटोरी, कुसमी, पत्थलगांव, मैनपाट, सीतापुर और पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक से दो सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई, रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रायपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं.

प्रदेश के रायपुर समेत कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर में 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Tags:    

Similar News