महासमुन्द mahasamund news । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 अक्टूबर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैम्प हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।। 

chhattisgarh news प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रूद्र इंटरप्राइजेज रायपुर द्वारा इलेक्ट्रीशियन/फिटर, के 100 पद, ऐप ऑपरेटर के 50 पदों पर 10वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10000 से 18000 रुपए के मासिक वेतन पर रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग के लिए की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ शामिल हो सकते हैं। chhattisgarh

Tags: