दशगात्र कार्यक्रम में बलवा, महिला समेत 6 घायल

छग

Update: 2022-07-01 07:59 GMT
दशगात्र कार्यक्रम में बलवा, महिला समेत 6 घायल
  • whatsapp icon

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ध्रुवाकारी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पचपेड़ी क्षेत्र के धु्रवाकारी में रहने वाले मन्नू यादव के पिता का देहांत हो गया था। उनका बुधवार को दशगात्र था। उन्होंने गांव के लोगों को निमंत्रण दिया था।

उनके निमंत्रण पर रामेश्वर यादव और सूरज यादव का परिवार भी इसमें शामिल होने के लिए गया था। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग खाना खाने लगे। रामेश्वर यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहल्ले के रामायण यादव, धनसिंह यदव, सूरज यादव, सागर यादव, दुर्गेश और रंजीत ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरु कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने रामेश्वर से मारपीट की। मारपीट के बीच रामेश्वर का बेटा हेमंत और पत्नी सविता बीच-बचाव करने आए।

युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष से सूरज ने शिकायत की है कि उनके चचेरे भाई सागर से रामेश्वर यादव ने अपने साथी भुरू,रामप्रसाद, लाला, रामझुल, चिकना यादव के साथ मिलकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उन्होंने सागर के साथ ही सूरज और उनके पिता रामायण यादव की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोगों को चोटे आई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News