शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2023-03-22 16:40 GMT
जांजगीर चांपा। जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत जिला बिलासपुर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिये कहने पर आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अप0 क्र0 215/2023 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी अमित कुमार वस्त्रकार निवासी रॉक थाना सीपत को दिनाँक 22.03.23 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 215/23 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध।
Tags:    

Similar News