खाना बनाने पहुंची महिला से रेप, फरार पड़ोसी अब हुआ गिरफ्तार

छग

Update: 2023-04-08 09:14 GMT

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को ओडिशा के सरहदी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता ने 2 अप्रैल को थाना बड़े डोंगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2021 में उसके पति के परिवार के सदस्य की पत्नी अपने घर रहने बुलाई और बोला कि वह काम से कांकेर जा रही है। दो दिन घर आकर रहना, बच्चों के लिए टिफिन और खाना बनाकर खिला देना। इसके बाद पीड़िता 2 दिन के लिए उसके घर गई थी। पहली ही रात दोनों बच्चों के सोने के बाद अचानक पीडि़ता के कमरे में आकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि, अगले रात भी उसकके मना करने के बाद भी आरेापी ने रेप किया। उसी वर्ष पुन: आरोपी की पत्नी अपने मायके रांधना गई थी, तब भी पीड़िता बच्चों के लिये खाना बनाने उसके घर गई थी, उस समय भी आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया और घर वालों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी युवक के ओडिशा के सरहदी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Tags:    

Similar News