नाबालिग लड़की का रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानिए पूरा मामला।

Update: 2022-01-23 05:23 GMT

कोरिया: जिले के के पोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटो के भीतर हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस ने मामलें में आरोपी युवक के साथ देने वाले उसके दोस्त को भी दबोच लिया हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पोंडी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया की पीड़ित बालिका ने थाने में परिजनों के साथ आकर अपने साथ हुई घटना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता बालिका की उम्र मात्र 15 वर्ष हैं। आरोपी राजकुमार चेरवा ने करीब साल भर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
वहीं घटना में आरोपी युवक का साथ गोविंद नाम के लड़के ने दिया। पीड़िता के लाख मना करने पर आरोपी राजकुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब पीड़ित बालिका ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता। बालिका ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 376(2)(ढ).506.109 भा द वि एवं 6.17 पाकसो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी. पी. सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की त्वरित विवेचना करते आरोपी राज कुमार पिता प्रेमसाय चेरवा उम्र 27 वर्ष एवं सहयोगी आरोपी गोविंद पिता स्वर्गीय इंदल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लाई थाना पोड़ी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी नागपुर सहायक उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकृपाल सिंह, आरक्षक अशोक एक्का, मनोज कुमार मदन राजवाड़े, नियाजउद्दीन, निर्भय सिंह एवं अन्य शामिल रहे।

Tags:    

Similar News

-->