महिला मजदूर से रेप, ठेकेदार गिरफ्तार

छग

Update: 2023-03-29 09:18 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में महिला को काम दिलाने के बहाने उससे दोस्ती कर रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने केस दर्ज करा दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

टीआई फैजूल शाह ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला तीन महीने पहले तिफरा क्षेत्र में आकर काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात तिफरा के शांतिनगर में रहने वाले ठेकेदार नेहरू साहू उर्फ नहरू (40) से हुई। उसने महिला से दोस्ती की और उसे काम दिलाने का झांसा दिया। इस बीच वह युवती से बातचीत करता रहा। इसी दौरान बीते दिसंबर माह में वह युवती को सरकंडा स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसने लड़की से संबंध बनाया। फिर बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर वालों की मर्जी से शादी करने की बात कही। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Tags:    

Similar News

-->