बदनाम करने और बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे
छत्तीसगढ़.
CG NEWS: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों पर शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गिधौरी-टूण्डरा पुलिस द्वारा महिला को जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जानें पूरा मामला
पीड़िता द्वारा थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी संतोष कुमार साहू द्वारा उसके घर में घुसकर बदनाम करने तथा बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म कारित किया गया। आरोपी द्वारा लगातार डरा-धमकाकर महिला के सांथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना गिधौरी-टूण्डरा में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 25.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर, उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी: संतोष कुमार साहू पिता स्व. सम्मेलाल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी हसुवा, थाना गिधौरी