रानी दुर्गावती का जीवन भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक: मंत्री नेताम

छग

Update: 2025-06-24 17:11 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलौदाबाजार के जिला इंडोर ऑडिटोरियम में आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें शहादत दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में कृषिमंत्री नेताम ने कहा कि रानी दुर्गावती अद्वितीय शौर्य, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा की प्रतीक थीं। उनका जीवन भारतीय नारी शक्ति, स्वाभिमान और आत्मबलिदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी, छात्र-छात्राएं व आमजन उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना के त्याग और वीरता को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही।
Tags:    

Similar News