Sanawal. सनावल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में आज ग्राम सनावल में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन कर आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया गया।


मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति से आतंकवाद का समूल नाश तय है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
Tags: