रामायण मंडलियों ने भजन-कीर्तन गाकर सुनाया रामकथा

छग

Update: 2023-01-19 14:38 GMT
अम्बिकापुर। कलेक्टर कुन्दन व जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के मार्गदर्शन में खंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जनपद पंचायत मैनपाट के नर्मदापुर में गुरुवार को खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामायण मंडलियों के द्वारा कीर्तन भजन गाकर रामकथा का रसपान कराया। भगवान राम के भक्तिमय कीर्तन-भजन के साथ हुए आयोजन में ग्राम पंचायत जामकानी की रामायण मंडली विजेता रही। विजेता समूह को शासन के प्रावधान अनुरूप प्रथम पुरस्कार 10 हजार की राशि व अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना राशि व फल भेंट किया गया।
Tags:    

Similar News