रायपुर: अम्बेडकर चौक में हथियार लहराते युवक गिरफ्तार

Update: 2024-05-24 09:53 GMT

रायपुर। हथियारनुमा लोहे का चाकू के साथ आरोपी रवि घोष गिरफ्तार हुआ है। गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि अम्बेडकर चौक के पास एक व्यक्ति एक धारदार हथियारनुमा लोहे का चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी रवि घोष पिता सुभाषित घोष उम्र 25 वर्ष साकिन टोपुबाडा के पास प्रेम नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया । आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रं 396/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी - रवि घोष पिता सुभाषित घोष उम्र 25 वर्ष साकिन टोपुबाडा के पास प्रेम नगर, थाना गुढियारी रायपुर

Tags:    

Similar News