रायपुर: घर में काम करने वाली महिला और उनके पति के साथ मारपीट

Update: 2022-01-18 03:10 GMT

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में घर में काम करने वाली महिला और उनके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. और पुलिस को बताया कि राहुल बोस का पिता नारायण बोस एकता चौक में खड़े होकर जोर जोर से गाली गुप्तार कर रहा था जिसे मेरे पति भरत नेताम गाली देने से मना करने गये थे जो नहीं माने और मेरे पति के साथ विवाद करने लगे थे कुछ समय बाद राहुल बोस, नीलम बोस, भागवत उर्फ गोल्डी आये जो उनके पिता के साथ वाद विवाद करने की बात को लेकर मेरे तथा मेरे पति से धक्का मुक्की कर वाद विवाद किये। 

इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित दंपति की शिकायत पर 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC  के तहत पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.   

Tags:    

Similar News