रायपुर: दोपहर को नहीं पहुंचा नलों में पानी

Update: 2024-03-25 12:21 GMT

रायपुर। होली के मौके पर एक अतिरिक्त पाली में जलापूर्ति का निगम का दावा खोखला साबित हुआ। दलदल सिवनी,चंगोराभाठा टंकी से पानी नहीं छोड़ा गया है। निगम ने दो दिन पहले से होली के दिन तीन पालियों में जलापूर्ति की घोषणा की थी। 3-4 बजे पानी देने का दावा खोखला साबित हुआ। आज बड़े इलाकों में पानी नहीं दिया गया । फिल्टर प्लांट के ईई और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन फोन नो रिप्लाई मोड में रहा।

होली की खबर
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर VIP होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री साय ने जहां अपने गृहग्राम में परिवार के लोगों के साथ होली खेली वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर दिखे। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल समेत विपक्षी नेता भी रंगों में सराबोर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'X' पर तस्वीरें शेयर की और लिखा कि लो भई.. रंग चढ़ने लगा है... होली है। इससे पहले, रविवार को शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन भी किया गया। कई जगह लोग नगाड़े बजाते हुए होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी चला।

Tags:    

Similar News