रायपुर: वाद-विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस ने नाबालिकों को दी सख्त हिदायत

छग

Update: 2025-03-19 17:50 GMT

सांकेतिक तस्वीर

Raipur. रायपुर। सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के बीच हुए वाद-विवाद का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने वीडियो की मदद से घटना स्थल और संबंधित नाबालिगों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों के साथ थाने बुलाया। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि हंसी-मजाक के दौरान गाली-गलौच के कारण आपसी विवाद हो गया था।


पुलिस ने सभी नाबालिगों और उनके परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके बाद सभी को आवश्यक निर्देश देकर परिजनों के साथ वापस भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News