रायपुर: बदमाश-छपरी युवकों के खिलाफ विशेष अभियान, VIDEO

छत्तीसगढ़.

Update: 2026-01-28 14:15 GMT
रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में दिनांक 28.01.2026 को असामाजिक तत्वों, बदमाश एवं छपरी प्रवृत्ति के युवकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले युवकों तथा सामने स्थित पान ठेलों पर अनावश्यक भीड़ लगाने एवं लगाकर रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
उक्त विशेष अभियान थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सार्वजनिक शांति बनाए रखना एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना रहा। पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों विशेषकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Delete Edit
Tags:    

Similar News