रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमा में टूटने के निशान मिले हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इधर मामले की शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने पहुंचे और प्रतिमाओं को खंडित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बजरंग दल का कहना है कि गुढ़ियारी पड़ाव जैसे चल-पहल वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सामान्य बात नहीं है। फिलहाल गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर में प्रतिमाएं कैसे और किन परिस्थितियों में खंडित हुईं।

 

 

Tags: