रायपुर को पर्यावरण सुधार के लिए मिला बड़ा वित्तीय पैकेज, MP बृजमोहन अग्रवाल ने दी जानकारी

Update: 2025-11-19 12:23 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण सुधार के लिए बड़ा वित्तीय पैकेज मिला है, MP बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते बताया, छत्तीसगढ़ की जनता को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम दर्ज हुआ है। लोकसभा में 19 अगस्त को नियम 377 के तहत उठाए गए प्रश्न से प्रेरित होकर केंद्र सरकार ने अगस्त 2025 में नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट (NEERI) की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट ने रायपुर एवं आसपास के सिलतरा, उरला और बोरझरा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से उजागर किया और निर्णायक कार्रवाई करते हुए रायपुर, कोरबा और दुर्ग–भिलाई के लिए 301.69 करोड़ रुपये का स्वच्छ वायु अनुदान स्वीकृत किया है।

इनमें से अकेले रायपुर को 151.59 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है—जो राजधानी के पर्यावरण सुधार के लिए अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय पैकेज है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से यह जानकारी प्रदान की है।

छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का हृदय से धन्यवाद और आभार। यह अनुदान सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं बल्कि प्रदेश की सेहत, भविष्य और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का संकल्प है। स्वच्छ हवा हर नागरिक का अधिकार है।

Tags:    

Similar News

null