रायपुर: छात्रा से दुष्कर्म...शादी का झांसा देकर युवक ने बनाया संबंध

Update: 2020-10-23 08:23 GMT
DEMO PIC 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ उरला थाने में बलात्कार का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक की तलाश पुलिस कर रही है।

घटना बीरगांव के उरला थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम रोहित यादव है जो बीरगांव का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि, आरोप युवक और वो एक साथ पढाई कर रहे है। इस दौरान दोनों की पहचान हुई थी, इसी का फायदा उठाकर रोहित ने उसे छह जनवारी को शादी का झांसा देकर अपने घर चलने को कहा था। पीड़िता भी आरोपी छात्र की बातों में आकर उसके घर चली गयी। यहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने घटना के 10 माह बाद इसकी शिकायत उरला थाने में दर्ज करायी है। पुलिस पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


Tags:    

Similar News