रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत दिनांक 10.06.23 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों एवं सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा रायपुर स्टेशन, उरकुरा स्टेशन एवं विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट, सरस्वती नगर , भनपुरी गेट , उरकुरा गेट , डी डी -10 एवं डी डी- 8 सहित 6 समपार फाटकों में तथा इसके अलावे फाफाडीह पेट्रोल पंप, गुढ़ियारी पेट्रोल पंप सहित 3 पेट्रोल पंप में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।
Tags: