रायपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, गुम हुए लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और रुपए ढूंढ़कर युवती को कराया वापस

युवती के चेहरे पर लौटी खुशी.

Update: 2025-12-21 15:38 GMT
रायपुर: रविवार को खुशी जायसवाल निवासी कलिंगा गर्ल्स हॉस्टल जो एक आटो में बैठकर तेलीबांधा से घड़ी चौक जाते समय ऑटो में अपना बैग भूल गई थी, बैग में एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे। जिसकी सूचना प्रार्थिया द्वारा कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम सिविल लाईन रायपुर में दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर विंग सिविल लाईन की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आटो एवं आटो चालक के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी करते हुये उससे संपर्क कर आटो चालक धर्म लाल यादव निवासी भवानी नगर जोरा तेलीबांधा रायपुर को बैग सहित कार्यालय बुलाकर प्रार्थिया का बैग जिसमें एक लैपटॉप, दस्तावेज, मार्कशीट और कुछ रुपए थे, को प्रार्थिया खुशी जायसवाल को वापस कराया गया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा पुलिस टीम एवं आटो चालक का धन्यवाद अर्पित किया गया।
Tags:    

Similar News

null