रायपुर न्यूज़: इस रास्ते में 3 दिनों तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन, जानें वजह
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दावनबोड़ फाटक पर रेल पथ डाउन लाइन पर अति आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ कार्य शुक्रवार 16 जुलाई को सुबह 8 बजे तक चलेगा। इसके लिए सड़क मार्ग से वाहनों के आवागमन बंद किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। सभी से सहयोग की आशा है।