Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला की दो अलग-अलग जगह खो-खो तालाब के पास खो-खो पारा में व बांधवा पारा तालाब के पास पीपल झाड़ के नीचे क्रमशः दोनों जगह एक-एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर दोनों घटनास्थल पर अलग-अलग टीम रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार दोनो लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एक नग लोहे का चाकू अवैध रूप से रखे मिला आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 347/2024 धारा 25 आर्म्स, अपराध क्रमांक 348/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 30.08.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Tags: