रायपुर। jantaserishta में खबर प्रकाशित होने के बाद आधी रात रायपुर निगम ने सही नाम का पार्षद बोर्ड लगा दिया है। आरोप लगा था कि क्षेत्र का वास्तविक नाम शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-28 है, लेकिन वर्तमान पार्षद कृतिका जैन के निवास के लिए लगाए गए बोर्ड में इसे गलत तरीके से शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक-35 लिखा गया था। 

बंटी होरा ने कहा कि बोर्ड में शहीद के नाम की वर्तनी भी गलत लिखी गई है। जहां सही नाम हेमू कल्याणी है, वहां बोर्ड पर हेमू कालानी लिखा गया है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक-28 की जगह वार्ड क्रमांक-35 अंकित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी गलती नगर निगम की लापरवाही को दर्शाती है। उनका कहना है कि जब वार्ड के नाम और नंबर जैसी मूल जानकारी में ही गलती हो रही है, तो क्षेत्र के विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शहीद हेमू कालाणी का नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम और सिंधी समाज के इतिहास से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उनके नाम की गलत वर्तनी को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी। पूर्व पार्षद बंटी होरा ने कल कहा था कि शहीदों के नाम से जुड़े स्थलों और वार्डों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द बोर्ड को सही करने की मांग की थी।  

Tags: