रायपुर IPL 2026: मैच से पहले सख्त एडवाइजरी, स्टेडियम में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

छग

Update: 2026-05-07 16:59 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए एडवाइजरी जारी की है। मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच तथा 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। प्रशासन ने इस बार विशेष व्यवस्था के तहत पहली बार सीट नंबर वाले टिकट लागू किए हैं। सभी गेटों पर टिकट की स्कैनिंग अनिवार्य होगी। सुरक्षा व्यवस्था को चार हिस्सों में बांटा गया है ताकि भीड़ नियंत्रण और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रहे।
स्टेडियम में कई वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थ (बच्चों के भोजन को छोड़कर), जानवर और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को भी स्टेडियम में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और समय से पहले स्टेडियम पहुंचें।
Tags:    

Similar News