रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के द्वारा तम्बाखू उत्पादो के अवैध परिवहन को रोके जाने हेतु ^ऑपरेशन सतर्क^ चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 10.04.2023 को उल्लास अधिकारी क्लब] शिवनाथ रेल विहार डब्ल्यू-आर-एस कालोनी रायपुर मे तम्बाखू उत्पादों के अवैध परिवहन परिवहन से भारत सरकार को होने वाले राजस्व की हानि एवं वैध@अवैध तम्बाखू उत्पादो की पहचान किस प्रकार किया जाना है] इसके लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 58 बल अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित थे। सेमीनार मे India Tobacco Company Limited के मैनेजर एवं स्टॉफ के द्वारा पावर पाईंट स्लाईड के माध्यम से सेमीनार के दौरान रेलवे के माध्यम से अवैध तम्बाकू उत्पाद का परिवहन किये जाने पर भारत सरकार को होने वाले राजस्व की हानि के संबंध मे जानकारी दिया गया।

रोकथाम के लिये प्रचलित कानूनो के संबंध जानकारी दिया गया। इसके साथ ही साथ वैध@अवैध तम्बाकू उत्पाद विशेषकर सिगरेट आदि की पहचान किस प्रकार किया जाना है इस बारे मे बल अधिकारीयों एवं बल सदस्यो को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री सुनील बी-चाटे- सहायक सुरक्षा आयुक्त-I, रे-सु-ब-]रायपुर के द्वारा संबोधित किया गया तथा आई-टी-सी. के अधिकारीयों के द्वारा प्रदत्त जानकारी का ड्युटी के दौरान सतर्क रहकर अवैध तम्बाखू उत्पादो की पहचान कर अवैध तम्बाखू उत्पादों के परिवहन से भारत सरकार को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने एवं बल सदस्यों को तम्बाखु उत्पादो का सेवन करने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुये] इनका सेवन नही करने का सुझाव दिया गया।
Tags: