छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘रायपुर दर्शन यात्रा’ आयोजित

छग

Update: 2025-08-18 16:34 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा में 80 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया, जिन्हें शहर के ऐतिहासिक स्थलों और महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर मीनल चौबे ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को टाउनहॉल से रवाना किया। उनके साथ स्वच्छता एम्बेसडर सुमति ताई आप्टे, नगर निगम आयुक्त अंजलि शुक्ला, उपाध्यक्ष सुखजीत कौर बब्बर, संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिकों को इस यात्रा के दौरान नालंदा लाइब्रेरी, महामाया मंदिर और आनंद समाज वाचनालय का भ्रमण कराया गया।


इन स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। महापौर मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार लगातार जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। रायपुर दर्शन यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को शहर की धरोहरों और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में स्वच्छता एम्बेसडर सुमति ताई आप्टे ने भी नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने में युवाओं को प्रेरित करने की अहम कड़ी हैं। यात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम और संस्कृति विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से उन्हें अपने शहर के ऐतिहासिक स्थलों को नजदीक से देखने और उनकी महत्ता समझने का अवसर मिला।
Tags:    

Similar News