Click the Play button to listen to article

रायपुर। राजधानी रायपुर में रात में घूमने जाने से मना करने पर बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने पिता पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।

Tags: