शहीद ASP आकाश राव के परिजनों से मिले रायपुर कलेक्टर

Update: 2025-06-09 08:00 GMT

सुकमा। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए. वे 2 दिन बाद 11 जून को अपनी बेटी के जन्मदिन पर रायपुर निवास आने वाले थे. उन्होंने अपनी बेटी से वादा किया था कि वे जन्मदिन साथ मनाएंगे. लेकिन नक्सलवाद से जारी जंग में वे आज शहीद हो गए.

ASP आकाश राव गिरीपुंजे हफ्तेभर पहले ही अपने घर आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन भी मनाया. लेकिन परिवार के साथ यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई. बेटी के जन्मदिन से पहले ही वे वीरगति को प्राप्त हो गए. कल महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वहीं SSP डॉ लाल उमेद सिंह शहीद ASP आकाश राव के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया. परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि वे पिताजी भाई चाचा से मुलाकात हुई. सभी पीड़ा में हैं. SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जब आकाश का सिलेक्शन हुआ था, तब से मैं उसे जनता था. उस समय मैं रायपुर का एएसपी था. ये घटना बेहद दुखद है. उन्होंने बताया कि कल शहीद ASP आकाश राव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. आईईडी ब्लास्ट में घायल अन्य जवानों को रायपुर लाया जा रहा है.


Tags:    

Similar News

null