रायपुर के कारोबारी मुंबई में फंसे

Update: 2026-01-15 08:07 GMT

रायपुर। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बाद ईरान ने सुरक्षा कारणों से अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, इससे देश भर में यात्री परेशान हो रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के यात्री भी परेशान हुए है।

14 जनवरी को तेहरान होकर गुजरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही मुंबई वापस लौटना पड़ा। इसमें रायपुर निवासी महावीर तालेड़ा भी मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे थे, वे अपने परिवार के साथ फंस गए हैं। महावीर तालेड़ा ने बताया कि फ्लाइट ने तय समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन 2 घंटे बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों से विमान को वापस मुंबई ले जाया जा रहा है। इसके बाद सभी यात्री परेशान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, देर रात 2 बजे के बाद मुंबई से उड़ान भरने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स तेहरान एयर स्पेस से होकर गुजरने वाली थीं। लेकिन ईरान द्वारा एयर स्पेस बंद करने की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को वापस मुंबई लौटने के निर्देश दिए। सुबह करीब 4 बजे कई फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।


Tags:    

Similar News

null