Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक युवक की पांच युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रथयात्रा के दौरान की बताई जा रही है, जब कुछ युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को जमीन पर गिराकर लगातार घूंसे-लात और डंडों से मारा जा रहा है, और राहगीरों की भीड़ बस देखती रही।


बताया गया है कि मारपीट करने वाले युवक, पीड़ित से उसकी बहन से बातचीत को लेकर नाराज थे। पीड़ित युवक का कहना है कि वह हमले से बुरी तरह घायल हुआ, लेकिन हमलावर अब भी शहर में खुलेआम घूम रहे हैं, और पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वायरल वीडियो पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?

पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
घटना के बाद भी पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एक्शन न लेना, प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। पीड़ित युवक और उसके परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Tags: