Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादले का यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के तहत जिन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, उन्हें नई जिम्मेदारियों का तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, तबादला सूची में थाना प्रभारियों से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कुछ थानों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है। यह बदलाव आगामी विधानसभा सत्र, त्यौहारों और कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।