Raipur Breaking: मेडिकल लेकर जा रहे पुलिस पर रक्सेल गैंग ने किया पथराव, देखें VIDEO...

छग

Update: 2026-03-16 14:51 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार शाम इफ्तारी लेने जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक से इफ्तारी लेने जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि ‘रक्सेल गैंग’ से जुड़े युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।


घायल युवकों की पहचान मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली के रूप में हुई है। घायलों के मुताबिक, रवि रक्सेल, अभय और हर्ष नाम के युवकों ने पहले उनसे विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। चाकूबाजी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौदहापारा थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार घटना के बाद कुछ युवक तलवार लेकर भी मौके पर पहुंच गए थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की भी खबर सामने आई है। हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास के तीन थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मौदहापारा इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News