Raipur Breaking: संतोषीनगर में बवाल, पत्थर से सिर फोड़ा, देखें LIVE VIDEO...

छग

Update: 2026-03-04 13:53 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक का सिर पत्थर से फोड़ दिया गया, वहीं महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक पक्ष ने बाहरी लड़कों को बुलाकर हमला कराया। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सिर पत्थर लगने से फट गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।


घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें धक्का दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। बवाल के बाद दोनों पक्ष टिकरापारा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला
टिकरापारा
थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी विनय बघेल ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tags:    

Similar News