Raipur Breaking: एक्सप्रेस-वे से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार

छग

Update: 2026-06-12 14:44 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा था और इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को थाना गंज पुलिस की पेट्रोलिंग टीम अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी क्षेत्र से गांजा लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैय्यद मुस्तकीन पिता सैय्यद सैफुल्लाह अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्रद्धा विहार कॉलोनी, मोतीनगर, थाना टिकरापारा रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से पैकेटों में रखा कुल 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी यह गांजा ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से लेकर आया था और रायपुर में इसकी सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में गांजे के स्रोत और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Tags:    

Similar News