Raipur Breaking: मंदिर के पास किया गाली-गलौच, युवक को बेरहमी से पीटा

छग

Update: 2025-07-15 13:05 GMT
Raipur. रायपुर। शहर के पंचपथ चौक रिषिका पोविजन निवासी एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक, जो पेशे से सैलून संचालक है और कक्षा 12वीं तक पढ़ाई कर चुका है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना दिनांक 14 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे की है। युवक के अनुसार वह कंकाली तालाब के पास से गुजर रहा था, तभी मंदिर के समीप कुछ लड़के आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। युवक ने धार्मिक स्थल की गरिमा का हवाला देते हुए उन्हें वहां गंदगी और अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की समझाइश दी।

इसी बात से नाराज होकर वहां मौजूद साहिल खाण्डेकर और उसके दो अन्य साथियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। साहिल खांडेकर ने अपने हाथ में पकड़े लकड़ी के डंडे से उस पर हमला किया। तीनों ने मिलकर युवक को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीटा, जिससे उसे सिर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News