Raipur Breaking: ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 4 ठगबाज गिरफ्तार

छग

Update: 2025-06-11 11:33 GMT
Raipur. रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तारी साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को पुलिस ने झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन और निर्देश पर अंजाम दिया गया।
प्रार्थी से हुई थी करोड़ों की ठगी
प्रकरण की शुरुआत रायपुर निवासी हेमंत कुमार जैन की शिकायत से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और इसी बहाने उनसे ₹2.66 करोड़ की ठगी की गई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर इसकी विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई।
तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। सामने आया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। टीम ने तीन राज्यों — गुजरात, झारखंड और आंध्रप्रदेश — में दबिश दी। अहमदाबाद, हजारीबाग, ईस्ट गोदावरी और गांधीनगर में एक साथ रेड की गई। रेड के दौरान कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए, जो अपराध से सीधे तौर पर संबंधित पाए गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
अशोक खैराती लाल, पिता खैराती लाल शर्मा
पता: बी-28, ईश्वर बाग, टेनामेंट, बिहाइंड मोनी होटल, ईशानपुर, अहमदाबाद, गुजरात
नागेन्द्र कुमार, पिता स्व. गुजर महतो (उम्र 38 वर्ष)
पता: गली नंबर 6, संकरपुर सिरसी-2, हजारीबाग, झारखंड
शेख बाबा, पिता शेख अलीखान बाबा (उम्र 30 वर्ष)
पता: 17-5-1/1, रावुलापेटा, मंडापेटा, थाना मंडापेटा, जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्रप्रदेश
प्रियांक ब्रम्हभट्ट, पिता जितेन्द्र ब्रम्हभट्ट (उम्र 33 वर्ष)
पता: बारोट वास, जंगराल, पाटन, गुजरात
Tags:    

Similar News