Raipur Breaking: सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक प्रवीण मसीह की दर्दनाक मौत

छग

Update: 2025-10-21 17:04 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे ने परिवार और स्थानीय नागरिकों को झकझोर कर रख दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट चौक पर सोमवार को हुई इस दुर्घटना में 19 वर्षीय प्रवीण मसीह की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के 12 घंटे बीत जाने के बावजूद उन्हें पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई, जिससे माँ-बाप को बेटे की लाश देखने के लिए अस्पताल और थाने के चक्कर लगाने पड़े। घटना की जानकारी के अनुसार, प्रवीण मसीह अपनी बाइक पर सवार थे, तभी अचानक कलेक्ट्रेट चौक पर एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और राहगीरों की सूचना पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की खबर फैलते ही प्रवीण के परिजन अस्पताल पहुँचे। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने हादसे की सूचना देने में लापरवाही बरती। घटना के 12 घंटे तक उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान प्रवीण की मां लगातार अस्पताल और थाना के चक्कर काटती रही, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिवार का आरोप है कि अगर समय पर सूचना दी जाती, तो कम से कम वे बेटे को अंतिम समय में देख पाते और आवश्यक कार्रवाई कर पाते। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि परिजन पुलिस की इस लापरवाही पर नाराज हैं और उन्होंने घटना में शामिल वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News