रायपुर : कोहरे के चलते धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह

Update: 2026-01-11 02:14 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम ने धीरे-धीरे अपना सर्द रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का स्तर बढ़ सकता है। विशेष रूप से दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया हुआ रहेगा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है, इसलिए सड़क पर धीमी गति से चलने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान भी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बिलासपुर में पिछले 24 घंटों में तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में अधिक ठंड के कारण तापमान महज 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर के लिए यह तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड का स्तर और बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News

null